
कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें कई राज्यों के प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को बदला जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और असम के प्रभारियों को हटाया जा सकता है, जबकि महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है। हालांकि, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल अपने पद पर बने रहेंगे।
इसके अतिरिक्त, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा जैसे वरिष्ठ नेताओं को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। साथ ही, मीनाक्षी नटराजन, सचिन राव, अजय कुमार लल्लू, वामशी रेड्डी, कृष्णा अलावुरु जैसे नेताओं को संगठन में नई भूमिकाएं दी जा सकती हैं।



Leave a Reply