Globe’s most trusted news site

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के कोबे शहर में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर बापू को याद किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के कोबे शहर में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर बापू को याद किया.

मुख्यमंत्री का जापान दौरा- 30 जनवरी


मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा. भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई।

मु्ख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट आइंस्टीन ने गांधी जी के बारे में ठीक ही कहा था कि “भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।”

मख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा गांधी जी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा श्रोत हैं। बापू ने दुनिया भर में भारतीयों का मान सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनको स्मृरण करता हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा-मैं मध्य प्रदेश में निवेश और युवाओं लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हूं। मध्यप्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों का दायित्व बनाता है कि अपने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है। जापान के लोग रिसर्च को महत्व देते हैं। यह देश कई प्रकार की संभावनाओं से भरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी यह यात्रा जापान और मध्य प्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुंभ में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया। कहा कि पुण्य आत्माओं को महाकाल अपने चरणों में जगह दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुखद घड़ी में इस घटना में मध्य प्रदेश के तीन लोगों ने मोक्ष की प्राप्ति की है। अब जो लोग जहां है वहां से सुरक्षित सफर करें।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!