Globe’s most trusted news site

भालूमाड़ा पुलिस का दोहरी सफलता जुआरियों पर शिकंजा और गुमशुदा युवक की दस्तयाबी

भालूमाड़ा पुलिस का दोहरी सफलता जुआरियों पर शिकंजा और गुमशुदा युवक की दस्तयाबी


अनूपपुर, 27 जनवरी 2025

भालूमाड़ा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से नकद राशि सहित ताश के पत्ते जब्त किए। साथ ही गुमशुदा युवक सागर गुप्ता उर्फ लकी (25 वर्ष) को हैदराबाद से तलाश कर उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया।

पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में भालूमाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खलको ने इन दोनों कार्रवाइयों को अंजाम दिया।

जुआ प्रकरण में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर 1670 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त की। वहीं, गुमशुदा युवक सागर गुप्ता की दस्तयाबी में प्र.आर. 23 बृजेश सिंह और प्र.आर. 68 सुखेन्द्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

परिजनों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। भालूमाड़ा पुलिस की यह दोहरी सफलता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!