Globe’s most trusted news site

,

पुलिस ने पशु तस्करी की साजिश को नाकाम किया 57 मवेशियों की जान बचाई, तस्कर फरार

पुलिस ने पशु तस्करी की साजिश को नाकाम किया 57 मवेशियों की जान बचाई, तस्कर फरार

भालूमाड़ा, जैतहरी और कोतमा पुलिस ने पशु तस्करी पर की बड़ी कार्यवाही, 57 मवेशियों की जान बचाई, लेकिन तस्कर भाग निकले
अनूपपुर,
पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनूपपुर जिले के तीन थानों—भालूमाड़ा, जैतहरी और कोतमा—की पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए कुल 57 मवेशियों की जान बचाई। हालांकि, इस दौरान तस्कर पुलिस की पकड़ से बचकर फरार हो गए। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।
भालूमाड़ा पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी कोतमा श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में भालूमाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खलको और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर फुनगा नेशनल हाईवे 43 पर नाकाबंदी की। ट्रक (UP 73 A 6482) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ट्रक को खतरनाक तरीके से भगाकर कोतमा की ओर ले गया। पीछा करते हुए पुलिस ने कोतमा पुलिस की मदद से ट्रक को केशवाही तिराहे पर रोका। ट्रक से 26 पड़वे (भैंसे) बरामद किए गए, जो क्रूरता पूर्वक ठूंसे हुए थे।
कुल जब्ती
ट्रक मूल्य ₹10 लाख मवेशी मूल्य ₹6,50,000 कुल ₹16.50 लाख
जैतहरी पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी और एसडीओपी कोतमा श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में जैतहरी थाना प्रभारी निरीक्षक एस.पी. शुक्ला और उनकी टीम ने बैहार घाट पर नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर के ट्रक को रोका। ट्रक चालक और खलासी ट्रक को छोड़कर भाग निकले। ट्रक से 14 पड़वे और 8 भैंसें (कुल 22 मवेशी) क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। कुल जब्ती
ट्रक मूल्य ₹16 लाख मवेशी मूल्य ₹2 लाख कुल₹18 लाख
कोतमा पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी और एसडीओपी कोतमा श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतमा थाना प्रभारी निरीक्षक सुन्द्रेश कुमार सिंह मरावी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर लहसुई गांव रेलवे लाइन के पास एक ट्रक (MP 17 HH 3047) को रोका। ट्रक चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। ट्रक से 9 पड़वे बरामद किए गए, जो रस्सियों से बांधकर क्रूरता पूर्वक भरे गए थे ।
ट्रक मूल्य ₹15 लाख मवेशी मूल्य ₹2.70 लाख कुल ₹17.लाख
तीनों थानों की संयुक्त कार्यवाही में कुल 57 मवेशी बचाए गए और तीन ट्रक जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹52.20 लाख आंकी गई है।
तस्करों की तलाश जारी
पुलिस ने तीनों मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर ट्रक मालिकों और तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
भालूमाड़ा टीम निरीक्षक संजय खलको, सउनि जे.पी. लकड़ा, सउनि सोने सिंह परस्ते
जैतहरी टीम निरीक्षक एस.पी. शुक्ला, सउनि मणिराज सिंह
कोतमा टीम निरीक्षक सुन्द्रेश कुमार सिंह मरावी, सउनि सुरेश कुमार अहिरवार अनूपपुर पुलिस की सक्रियता से मवेशियों की जान बचाई गई है। लेकिन तस्करों का फरार होना कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!