
समस्तीपुर में देशद्रोह का केस दर्ज करने की याचिका
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा सिविल कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता मुकेश कुमार चौधरी का दावा है कि राहुल गांधी के हालिया बयान से वे इतने विचलित हो गए कि उनके हाथ से दूध की बाल्टी गिर गई, जिससे उन्हें 250 रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने इसे देशद्रोह करार देते हुए राहुल गांधी के लिए आजीवन कारावास की मांग की है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 17 फरवरी 2025 की तारीख तय की है।
15 जनवरी 2025 को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि ‘भारतीय राज्य’ से भी है।
इस बयान के बाद, समस्तीपुर जिले के रोसड़ा सिविल कोर्ट में मुकेश कुमार चौधरी ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने के लिए याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता का दावा है कि भाषण सुनकर उन्हें इतना सदमा लगा कि उनके हाथ से दूध की बाल्टी गिर गई, जिससे उन्हें लगभग 250 रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने राहुल गांधी के लिए आजीवन कारावास की मांग की है।
कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 17 फरवरी 2025 की तारीख निर्धारित की है।



Leave a Reply