Globe’s most trusted news site

नर्मदा महोत्सव दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम, अमरकंटक में जोर-शोर से तैयारियां

नर्मदा महोत्सव दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम, अमरकंटक में जोर-शोर से तैयारियां



अमरकंटक। मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक में इस बार नर्मदा महोत्सव को परंपरागत रूप से दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। बुधवार को जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में साधु-संत, नर्मदा मंदिर ट्रस्ट, नर्मदे हर सेवा न्यास, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
कलेक्टर ने नर्मदा महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की घोषणा की। इसमें 108 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा, नगर शोभा यात्रा, भव्य महाआरती, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक स्थलों की प्रदर्शनी और भजन-कीर्तन जैसे आयोजन शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी महोत्सव की सफलता में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
नर्मदा महोत्सव 2024 अमरकंटक में अद्वितीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!