Globe’s most trusted news site

राम-कृष्ण के पथ से भविष्य की राह सीएम मोहन यादव ने दिखाई नई दिशा

राम-कृष्ण के पथ से भविष्य की राह सीएम मोहन यादव ने दिखाई नई दिशा

मध्य प्रदेश में विकास का नया अध्याय डॉ. मोहन यादव सरकार के 365 दिन, बड़े फैसले और बड़ी उपलब्धियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं। डॉ. यादव ने इस एक वर्ष को प्रदेश के विकास का स्वर्णिम काल बताते हुए कई बड़ी परियोजनाओं और योजनाओं पर प्रकाश डाला।

विकास की नई  धारा नदियों को जोड़ने का अभियान

सीएम ने घोषणा की कि केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर किया जाएगा। इस परियोजना से बुंदेलखंड और 11 जिलों की तकदीर बदलने की उम्मीद है। साथ ही पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना पर भी तेजी से काम शुरू होगा, जिससे श्योपुर से आगर तक 11 जिलों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने नदियों के जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और क्षिप्रा नदी में जल स्तर बढ़ाने के लिए डैम बनाने की योजना का उल्लेख किया। इसके तहत श्रद्धालुओं को सिंहस्थ में क्षिप्रा नदी के जल से स्नान का अनुभव मिलेगा।

कृषि और सिंचाई में क्रांति

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सीएम ने नदी जोड़ो अभियान और सोलर पंप योजना की घोषणा की, जिसमें एक लाख किसानों को सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी और पशुपालन को प्राथमिकता दी जाएगी।

औद्योगिक और शैक्षिक विकास

प्रदेश में चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के जरिए तीन लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और ग्लोबल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जैसी योजनाओं को प्रदेश में आर्थिक क्रांति लाने का माध्यम बताया गया। साथ ही कृषि और डेयरी कोर्स कॉलेजों में शुरू कर युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

स्वास्थ्य और आयुष्मान योजना में नई ऊंचाई

मध्य प्रदेश चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसके तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी।

महिला सशक्तिकरण और रोजगार

महिलाओं को 33% आरक्षण और महिला उद्यमियों को 275 करोड़ रुपये का अनुदान देकर सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 लाख महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाई गई।

राम और कृष्ण पथ पर कार्य

डॉ. मोहन यादव ने भगवान राम और कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की योजनाएं शुरू की हैं। सिंहस्थ और धार्मिक स्थलों को नए आयाम देने के लिए प्रयागराज की तैयारियों का अध्ययन किया जाएगा।

पार्यावरण संरक्षण और टाइगर रिजर्व

रातापानी टाइगर रिजर्व को देश का सबसे अनोखा स्थान बनाने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। हाथियों के प्रबंधन के लिए विशेष रेस्क्यू सेंटर बनाए जाएंगे।

जिलों और संभागों की सीमाएं बदलने की योजना

22 हजार से अधिक पुलिस थानों की सीमाओं के पुनर्गठन के बाद अब जिलों और संभागों की सीमाएं बदली जाएंगी, जिससे प्रशासनिक कामकाज में सुधार होगा।

शासन-प्रशासन को जनहित में जोड़ा

40 दिन की विशेष योजना के तहत 76 योजनाओं के लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का अभियान शुरू होगा। “आपकी सरकार आपके द्वार” पहल से जनता और सरकार के बीच दूरी को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. यादव की सरकार ने प्रदेश को न केवल आर्थिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है। एक साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश ने विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

“एक साल, कई मील के पत्थर सीएम डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व क्षमता ने मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।”

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!