Globe’s most trusted news site

रेलवे गुप्त मतदान प्रारंभ पहले दिन
मजदूर कांग्रेस का दबदबा रहा कायम

रेलवे गुप्त मतदान प्रारंभ पहले दिन मजदूर कांग्रेस का दबदबा रहा कायम


अनूपपुर ।  रेलवे गुप्त मतदान चुनाव 2024 के प्रथम दिन शहडोल में चुनावी माहौल का नजारा ही अलग दिख रहा है।वर्तमान सत्ता में एकलौती मान्यता प्राप्त मजदूर कांग्रेस के अलावा अन्य 05 रेल कर्मचारी संगठन इस चुनाव में भाग लें रही है।
     जिससे प्रमुख रुप से श्रमिक यूनियन,भारतीय मजदूर संघ,अखंड रेल कर्मचारी संघ,रेल मजदूर यूनियन,स्वतंत्र बहुजन रेल कर्मचारी संगठन आदि चुनाव लड़ रही है।
                        मतदान 04,05 नवंबर नान रनिंग रेलवे  कर्मचारी एवं रनिंग कर्मचारियों के लिए 04,05,06  नवंबर 24 को मतदान के लिए सुबह 08 बजे से 06 बजे तक मतदान का दिन व समय निर्धारित है।
            पहले दिन 04 नवंबर 24को मतदान में शहडोल के दो मतदान केंद्रों में सभी संगठनों के पंडालों में मजदूर कांग्रेस के पंडालों में रेल कर्मचारीयों भारी भीड़ नजर आई।इसी तरह की पहले दिन 04 नवंबर की वोटिंग में मजदूर कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही थी।श्रमिक यूनियन,मजदूर संघ,अखंड रेल कर्मचारी संघ दूसरे नम्बर की लड़ाई में दिखाई दे रहे थे।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!