Globe’s most trusted news site

सिंहस्थ सुरक्षा से लेकर सड़क हादसों की सर्जरी तक डीजीपी कैलाश मकवाना का मिशन मोड शुरू

सिंहस्थ सुरक्षा से लेकर सड़क हादसों की सर्जरी तक डीजीपी कैलाश मकवाना का मिशन मोड शुरू

डीजीपी कैलाश मकवाना का बड़ा ऐलान अनुशासन, सुरक्षा, और तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर होगा फोकस

भोपाल, 3 दिसंबर 2024
मध्यप्रदेश पुलिस के नवनियुक्त डीजीपी कैलाश मकवाना ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया। उन्होंने अनुशासन, कानून के पालन, और साइबर अपराधों पर नियंत्रण को शीर्ष प्राथमिकता बताया।

सिंहस्थ और साइबर अपराध
डीजीपी ने आगामी सिंहस्थ को लेकर पुलिस की तैयारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। साइबर अपराध को बढ़ती चुनौती मानते हुए उन्होंने जनता को जागरूक करने और पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया।
जनता की सुनवाई और त्वरित कार्रवाई
डीजीपी मकवाना ने पुलिस थानों में जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनता को भरोसा दिलाना और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाना उनकी प्राथमिकता होगी।
सड़क हादसों में कमी लाने का लक्ष्य
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी ने सड़क हादसों को एक गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा, “मर्डर की तुलना में सड़क हादसों में अधिक मौतें होती हैं। इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।” ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
लापता लोगों के लिए विशेष अभियान
उन्होंने राज्यभर में लापता लोगों को ढूंढने के लिए विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत आधुनिक तकनीक और विशेष टीमें लगाई जाएंगी।
पुलिस को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने पर जोर
डीजीपी ने कहा कि पुलिस को नई तकनीकों और डिजिटल उपकरणों से लैस किया जाएगा ताकि अपराधों की जांच और रोकथाम अधिक प्रभावी हो सके।
ट्रैफिक सुधार और अन्य योजनाएं
उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने, रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम चलाने और आम जनता के सहयोग से यातायात समस्याओं को हल करने की योजनाओं की भी घोषणा की।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अनुशासन और कानून का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जनता के बीच का विश्वास और मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!