Globe’s most trusted news site

इंदौर में ड्रग तस्करों का खतरनाक गेम ओवर  पुलिस बनी हीरो एमडी ड्रग्स के साथ तीन को किया गिरफ्तार

इंदौर में ड्रग तस्करों का खतरनाक गेम ओवर  पुलिस बनी हीरो एमडी ड्रग्स के साथ तीन को किया गिरफ्तार


इंदौर की खजराना पुलिस ने चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए राजस्थान के झालावाड़ से जुड़े तीन कुख्यात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर शहर को नशे के दलदल में धकेलने की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में ग्राहक बनकर इन अपराधियों को जाल में फंसाया और उनके पास से 50 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत 5 लाख रुपये) बरामद की।
ड्रग सप्लायर्स के मंसूबे फेल
गिरफ्तार आरोपियों ने इंदौर शहर के अलग-अलग इलाकों में एमडी ड्रग्स सप्लाई करने की योजना बना रखी थी। इनके तार न केवल झालावाड़ बल्कि पहले से गिरफ्तार अन्य तस्करों से भी जुड़े पाए गए हैं। खजराना पुलिस की यह कार्रवाई शहर में नशे के बढ़ते जाल पर बड़ा प्रहार है।
पकड़े गए तस्कर कौन हैं?
लक्की सुमन (23) – निवासी मंगलपुरा, झालावाड़
रेहान उर्फ अली उर्फ बाबर (19) – निवासी चाणक्य कोचिंग, झालावाड़
सेजान उर्फ बिट्टू (23) – निवासी नयापुरा बावड़ी, बारा, राजस्थान
मुखबिर की सूचना पर खजराना पुलिस ने शाहिद पेट्रोल पंप के पीछे सर्विस रोड पर तीनों संदिग्धों को पकड़ा।
फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी: ग्राहक बनकर पुलिस टीम ने इन अपराधियों को बातों में उलझाया और घेराबंदी कर धर दबोचा।
तलाशी में बरामदगी: आरोपियों के पास से 50 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली, जो इंदौर में सप्लाई की जानी थी।
नशे के खिलाफ युद्ध पुलिस का संकल्प
इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, और डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में
निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव
उपनिरीक्षक घनश्याम मिश्रा और अजय सिंह
प्रधान आरक्षकब्रजेश, विजय, पंकज सांवरिया
आरक्षक टिंकू सिंह, राजेंद्र, प्रदीप
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया, “यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का हिस्सा है। इंदौर को नशामुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।”
खजराना पुलिस का संदेश: ‘नशे के सौदागरों, सावधान!’
खजराना पुलिस ने अपनी त्वरित और साहसिक कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि इंदौर में नशे का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा। यह गिरफ्तारी शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है और युवाओं को नशे से बचाने की दिशा में एक अहम कदम।
इंदौर बोलेगा  ड्रग्स हटाओ, जीवन बचाओ। खजराना पुलिस के इस साहसिक कदम को सलाम!

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!