
इंदौर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, शराब ट्रक हाईजैक की साजिश नाकाम
इंदौर पुलिस ने रविवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, ये तीनों बाईपास रोड पर एक शराब से भरे ट्रक को हाईजैक करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और छह गोलियां बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी भूपेंद्र सिंह रावत, आदेश चौधरी और दीपक सिंह रावत शामिल हैं। भूपेंद्र लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो 2017 में फरीदकोट जेल में लॉरेंस से मिला था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें लसूड़िया थाना क्षेत्र से धर दबोचा।



Leave a Reply