


तबाही की रात और इंसानियत का संघर्ष
2-3 दिसंबर 1984 की रात, भोपाल की सड़कों पर बिछी लाशें और जहरीली हवा में घुटती जिंदगी ने इतिहास का सबसे बड़ा औद्योगिक नरसंहार देखा। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से निकली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस ने हजारों लोगों की सांसें छीन लीं। आज, चार दशक बाद भी, पीड़ित पीढ़ियां इस जहर का खामियाजा भुगत रही हैं।भोपाल गैस त्रासदी 40 साल बाद भी ज़िंदगी जहरीली, इंसानियत की सांसों पर लगा सबसे गहरा घाव
उस रात की चीखें जो आज भी गूंजती हैं
2-3 दिसंबर 1984 की रात, भोपाल ने ऐसा दर्द सहा, जिसकी टीस आज भी करोड़ों दिलों में महसूस होती है। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से निकली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस ने हजारों जिंदगियां लील लीं। लोग अपने बच्चों को गोद में लेकर भागे, पर जहरीली हवा ने उन्हें मौत की नींद सुला दिया। सड़कों पर लाशों के ढेर और अंधेरे में गूंजती चीखों ने उस रात भोपाल को कब्रिस्तान बना दिया।
जहरीले मलवे के बीच बसी ज़िंदगी
फैक्ट्री का जहर आज भी सांसों में 40 साल बाद भी यूनियन कार्बाइड के मलवे में छिपा जहर भोपाल की मिट्टी और पानी को दूषित कर रहा है। आसपास के इलाके अब भी बीमारियों का घर बने हुए हैं।
पीढ़ियों का दर्द त्रासदी से प्रभावित दूसरी और तीसरी पीढ़ी विकलांगता, कैंसर और मानसिक रोगों के साथ जी रही है। हर नवजात के साथ यह जहर जैसे विरासत में मिला।
न्याय का इंतजार और व्यवस्था की क्रूरता
न्याय अधूरा वॉरेन एंडरसन को सजा न मिलना और प्रभावितों को पर्याप्त मुआवजा न मिल पाना हमारी व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है।
मानवता पर कलंक त्रासदी के शिकार लोगों को इंसाफ के लिए हर कदम पर लड़ाई लड़नी पड़ी। उनके घाव भरने की बजाय, व्यवस्था ने उन्हें और पीड़ा दी।
पीड़ा का अमिट निशान
40 साल बीत गए, पर भोपाल आज भी सांसों में जहर लिए जिंदा है। हर आह, हर घुटन उस रात की याद दिलाती है। यह त्रासदी न सिर्फ इंसानियत के लिए एक काला अध्याय है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है क्या जिंदगी की कीमत कभी लालच और लापरवाही से ज्यादा होगी?
भोपाल गैस त्रासदी सिर्फ एक घटना नहीं, मानवता का सबसे गहरा घाव है, जो न कभी भरा था, न कभी भरेगा।
क्या बदला, क्या छूटा
भोपाल का मलवा और इंसानियत का दर्द
भोपाल गैस त्रासदी न केवल एक औद्योगिक विफलता थी, बल्कि एक ऐसी पीड़ा है, जो पीढ़ियों तक लोगों के दिल और फेफड़ों में जलती रहेगी।
फैक्ट्री का मलवा आज भी जहरीला 350 टन रासायनिक कचरा वहीं पड़ा है, जो अब भी ज़मीन और पानी को दूषित कर रहा है।
दूसरी पीढ़ी का दर्द आज भी नवजात शिशुओं में विकलांगता और कैंसर जैसे रोग आम हैं।
न्याय की भूख पीड़ित परिवार आज भी वॉरेन एंडरसन और कंपनी की सजा और उचित मुआवजे के लिए लड़ रहे हैं।





Leave a Reply