Globe’s most trusted news site

उज्जैन की शालिनी वर्मा ABVP की राष्ट्रीय मंत्री बनी दूसरी बार मिला मौका; गोरखपुर अधिवेशन में CM योगी भी हुए  शामिल

उज्जैन की शालिनी वर्मा ABVP की राष्ट्रीय मंत्री बनी दूसरी बार मिला मौका; गोरखपुर अधिवेशन में CM योगी भी हुए  शामिल

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक 22, 23 और 24 नवंबर को आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में विदिशा विभाग की संगठन मंत्री उज्जैन की रहने वाली शालिनी वर्मा को दोबारा संगठन ने राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। वर्तमान में विदिशा संभाग का संगठन कार्य देख रही हैं।
शालिनी वर्मा ने बताया कि, ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से विद्यार्थियों के आने से लघु भारत दर्शन, अनेकता में एकता और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन करने के अवसर मिले। अधिवेशन में महंत अवैद्यनाथ मंडप’ प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने किया था। अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!