Globe’s most trusted news site

तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रीडर लोकायुक्त की कार्रवाई

तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रीडर लोकायुक्त की कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक रोहित सिंह वर्मा  उम्र 46 वर्ष, निवासी- 46 शिलमपुरा बुरहानपुर
आरोपी अशोक कुशवाहा पिता श्री गणेश राम कुशवाहा उम्र 45 वर्ष रीडर तहसीलदार, तहसील कार्यालय बुरहानपुर    
रिश्वत राशि3500/-
आवेदक के अनुसार उसकी बहन के नाम से दो भूखंड हैं जिनका नामांतरण कराने के लिए वह तहसील बुरहानपुर के रीडर अशोक कुशवाहा से मिला था रीडर द्वारा भूखंड के नामांतरण हेतु प्रति भूखंड ₹3000 रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई, शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने से  आज दिनांक 25/11/2024  को ट्रैप दल का गठन किया गया और तहसील कार्यालय बुरहानपुर के रीडर अशोक कुशवाहा को उनके कार्यालयीन कक्ष में  ₹3500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत बुरहानपुर सर्किट हाउस में  कार्यवाही अभी जारी है।
ट्रेप दल सदस्य इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर ,  आरक्षक विजय शेलार  आशीष नायडू सतीश यादव कृष्णा अहिरवार,

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!