

जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी के तत्वावधान में पिछले दिनों आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग बालिका को मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत से मिलने का अवसर मिला था। उसने अपनी पारिवारिक व आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए दिव्यांगता के दृष्टिगत व्हील चेयर की अपेक्षा व्यक्त की थी। मुख्य न्यायाधीश कैत ने इस सिलसिले में मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को ध्यान देने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद दिव्यांग बालिका को व्हील चेयर प्रदान कर दी गई। इससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी मांग पूरी होने के बाद दिव्यांग बालिका ने मुख्य न्यायाधीश कैत को धन्यवाद पत्र प्रेषित कर दिया है।




Leave a Reply