Globe’s most trusted news site

कॉन्स्टेबल को जंगल में घसीटा, बेहोश होने तक पीटा

कॉन्स्टेबल को जंगल में घसीटा, बेहोश होने तक पीटा



ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने किया हमला, रुपए, मोबाइल-वायरलेस लूटकर भागे

शहडोल।  कॉन्स्टेबल सुखसेन कोल अनूपपुर में ट्रैफिक डिपार्टमेंट में तैनात हैं। घर से डेली अपडाउन करते हैं।
शहडोल में बदमाशों ने पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला कर नकदी, दो मोबाइल और वायरलेस लूट लिए। घायल कॉन्स्टेबल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात बुधवार देर रात अमलाई थाना इलाके के बटुरा गांव की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल सुखसेन कोल अनूपपुर में ट्रैफिक डिपार्टमेंट में तैनात हैं। बकहो ओपीएम में रहते हैं। डेली अपडाउन कर नौकरी करते हैं। सुखसेन ने कहा- बुधवार को घर लौटने के दौरान बटुरा के मौहरीदाई मंदिर के पास रुका था। हाईवे से नीचे उतरा तो राजू सरंगिया, संजय, सूरज और अन्य लोगों ने रोक लिया। गालियां देते हुए मोबाइल छीनने लगे। मैंने विरोध किया तो मारपीट करते हुए जंगल में घसीट ले गए। जंगल में ले जाकर बुरी तरह पीटा। अचेत हो गया तो छोड़कर भाग निकले। मेरी जेब में रखे रुपए, दो मोबाइल और वायरलेस सेट साथ ले गए। कॉन्स्टेबल पर हमले की खबर सुनकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच
अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने कहा, ‘आरक्षक सुखसेन बटुरा का रहने वाला है। वारदात भी यहीं हुई है। वह पहले आरोपियों के साथ देखा जाता रहा है। पुरानी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रहे हैं।’ जेपी शर्मा ने बताया-
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं। कुछ संदेहियों को भी थाने में बैठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल आरक्षक के बयान दर्ज

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!