
झांसी। यूपी के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में सबूतों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल में नए स्लिप लगे सिलेंडरों के मिलने से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि जांच के डर से एक्सपायरी सिलेंडरों को बदला गया है। जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि आग को बुझाने के लिए वैध सिलेंडरों का ही इस्तेमाल किया गया था।
स्थानीय मेडिकल कॉलेज के बच्चों के वार्ड में शुक्रवार देर रात आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था देर रात आग लगने पर जब अग्नि सुरक्षा के लिए एनआईसीयू में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया गया तो वह यंत्र फेल हो गए, जिस कारण सही समय पर आग को बुझाया नहीं जा सका इस मामले में अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई थी परिजनों का आरोप था कि, अग्निशमन यंत्र काम ही नहीं किए, क्योंकि वह काफी पुराने थे और वह एक्सपायर भी हो चुके थे सिलेंडरों पर जो स्लिप लगी थी उस पर 2019 और 2020 लिखा हुआ था, जिनको समय पर रिफिल न कराए जाने की बात सामने आई थी जिसके बाद अब जो सिलेंडर रखे गए हैं, उन पर 2024 व 2025 अंकित है।




Leave a Reply