जबलपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मध्य प्रदेश विद्युत बोर्ड (एमपीईबी) के तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। इन अधिकारियों में कटनी के डीई राजीव चतुर्वेदी, खतौली के एसई चंचल गुप्ता, और रवि कुमार बर्मन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार, बलराम दास पटेल नामक एक बी क्लास ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। पटेल ने बताया कि वह ग्राम लोहरवाड़ा, जिला कटनी के उपभोक्ता राजेश पटेल की राइस मिल के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने हेतु आवश्यक एस्टीमेट एवं डिमांड नोट तैयार करवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क में था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि डीई राजीव चतुर्वेदी ने इस कार्य के लिए 80,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसके अलावा, जब वह खतौली के एई चंचल गुप्ता से मिले तो उन्होंने भी 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता द्वारा 11 नवंबर को 25,000 रुपये की राशि एई चंचल गुप्ता को देने के दौरान लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की। जेई कार्यालय खतौली, जिला कटनी में की गई इस कार्रवाई के दौरान चंचल गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान सहित अन्य चार सदस्य शामिल थे।







Leave a Reply