Globe’s most trusted news site

हर  इंसान राजा परीक्षित हैं जिन्हें सात दिन में इस दुनिया को छोड़कर जाना हैं।

हर  इंसान राजा परीक्षित हैं जिन्हें सात दिन में इस दुनिया को छोड़कर जाना हैं।



हर कोई परिक्षित महाराज हैं  मुन्नाजी महाराज

मोहगांव हवेली / सौंसर
                      उक्त उद् गार भागवताचार्य मुन्नाजी महाराज ने अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग की भूमि पर वंजारी भवन मोहगांव हवेली में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के प्रथम दिन की कथा में कहें।
               स्व. कल्पनाबाई स्व. शालिग्राम वंजारी तथा स्व. गुणाबाई स्व. डोमाजी वंजारी इनकी स्मृति में में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आज प्रथम दिन की कथा में राजा परीक्षित एवं सुखदेव महाराज की कथा सुनाते हुए भागवताचार्य मुन्नाजी महाराज ने भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि, इस संसार में हर कोई इंसान राजा परीक्षित हैं, जिन्हें सात दिन में इस दुनिया से विदा होना है।
            

आयोजक डॉ. गोपाल वंजारी ने बताया कि, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज का दो बार रात्री विश्राम रहा ऐसे स्थान वंजारी भवन मोहगांव हवेली में शुक्रवार 15 नवम्बर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक भागवताचार्य मुन्नाजी महाराज इनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा तथा सायं 6:30 बजे से 7 बजे तक राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज रचित सर्वधर्म सामुदायिक प्रार्थना होगी। डॉ. वंजारी ने बताया कि, शाम 7 से 8 बजे तक, कल रविवार को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज इनका तत्वज्ञान इस विषय पर ह.भ.प. भुसारी महाराज (ब्रम्हपुरी, महाराष्ट्र) इनका प्रवचन, सोमवार को प.पू. भैय्याजी महाराज रचित अध्यात्म पर प्रार्थना स्त्रोत पर ह.भ.प. गुर्वे महाराज इनका प्रवचन, मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी ब्रम्हकुमारी अनुराधा दीदी इसके श्रीमुख से दिव्य प्रवचन, बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री दीप महायज्ञ, गुरुवार को बलजीत सिंह महाराज के शिष्य वर्ग द्वारा सत्संग कार्यक्रम होगा। उसी प्रकार गुरुवार 14 नवम्बर को सुबह 8 से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ तथा शुक्रवार 15 नवम्बर को दोपहर 12 से 2 बजे तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का समापन एवं उसके पश्चात् महाप्रसाद होगा। सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ लेने की अपील की गई हैं।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!