Globe’s most trusted news site

इंदौर में एक महिला आरक्षक से साथी पुलिसकर्मी ने ही छेड़छाड़ कर दी।

इंदौर में एक महिला आरक्षक से साथी पुलिसकर्मी ने ही छेड़छाड़ कर दी।


महिला आरक्षक से छेड़छाड़

साथी पुलिसकर्मी ने ही कर दी हरकत
बहाने से ले गया था बस स्टैंड
सुनसान जगह पर कार में किया बेड टच
आरोपी पीड़िता को कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता कार में ही शोर मचाने लगी तो आरोपी पुलिसकर्मी उसे घर छोड़कर भाग गया। शनिवार रात भंवरकुआं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पर केस दर्ज किया है।
30 वर्षीय पीड़िता ने भंवरकुआं पुलिस को बताया कि घटना 21 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे की है, वह दूसरी पलटन इलाके में रहती है। पीड़िता के माता-पिता को दीवाली पर गांव जाना था। आरोपी पुलिसकर्मी सुखदेव भी उसी कॉलोनी में रहता है, सुखदेव पुलिस के रेडियो विभाग में हेड कांस्टेबल है।
सुखदेव ने कहा कि रात हो गई है इसलिए वह पीड़िता के माता-पिता को अपनी कार से बस स्टैंड पर छोड़ देगा। सुखदेव के साथ मैं और मेरे माता-पिता एक ही कार में बैठकर सरवटे बस स्टैंड पहुंचे। कुछ देर बाद उन्हें महाराष्ट्र जाने वाली बस में बैठा दिया।
बस रवाना होने के बाद सुखदेव और मैं कार में बैठकर घर के लिए निकले। सुखदेव कार घर की ओर न लाकर चिड़ियाघर की ओर ले गया। पीड़िता ने पूछा कि यह कौन से रास्ते से चल रहे हैं तो सुखदेव ने कहा कि मुझे कुछ काम है, वह निपटाते हुए चलते हैं। मैंने उस पर भरोसा किया। कुछ देर बाद उसने कार भंवरकुआं की ओर मोड़ दी। यहां पहुंचने पर मैंने फिर पूछा कि कहां चल रहे हैं तो उसने बातों में उलझाते हुए कहा भंवरकुआं का नया ब्रिज बन गया है, वह देखकर आते हैं।
इसके बाद वह मुझसे रोमांटिक बातें करने लगा। मैंने उसे मना किया तो उसने कार ब्रिज के साइड में खड़ी कर दी। मुझे गलियों में घुमाता रहा और रोमांटिक गाने सुनाने लगा।
चिड़ियाघर और रेसीडेंसी इलाके में एक जगह ले जाकर सुखदेव ने अचानक कार खड़ी कर दी फिर कहा कि मैं रास्ता भूल गया हूं। हम गलत रास्ते पर आ गए। कार के कांच बंद करके मुझे बैड टच करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर सुखदेव ने तेजी से कार चलाकर पीड़िता को घर छोड़ दिया और निकल गया।
पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरा घटनाक्रम भाई-भाभी को बताया। शनिवार को उन्होंने भंवरकुआं थाने जाकर सुखदेव के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहचानते हैं,अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
राजकुमार यादव,थाना प्रभारी

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!