एक बीमार वृद्ध महिला का उपचार कराया तो वही दूसरीअज्ञात वृद्ध महिला को नहलाया कपड़े पहनाए भोजन कराया उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया
छिंदवाड़ा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए, एक बहुत ही अच्छा कार्य किया,
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने भी छिंदवाड़ा पुलिस की सेवा देखी उन्होंने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया,
एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई दूसरी निर्वस्त्र महिला को देख उठाया नहलाया कपड़े पहनाया और खाना खिलाया जिसने भी देखा मुक्त कंठ से पुलिस की सराहना दो वृद्ध महिला परेशान थी उनकी हालात भी खराब थी, लेकिन छिंदवाड़ा पुलिस ने एक वृद्ध महिला की जान बचाई और एक निर्वस्त्र को बुजुर्ग महिला को नहलाया कपड़े पहनाए भोजन कराया यही मानवता की पूजा जिसकी प्रशंसा जितनी की जाए, उतनी कम है, उन्होंने नहलाया कपड़े मंगवा कर पहनाया और खाना खिलाया, घटना क्रम कुछ इस तरह है
छिंदवाड़ा पुलिस कुंडीपुरा को एक सूचना मिली बबन पटेल कॉलोनी के क्षेत्र वासियों द्वारा बताया गया एक अज्ञात बुजुर्ग महिला निर्वस्त्र सड़क पर पड़ी है, सूचना पर कुंडीपुरा थाना प्रभारी मनोज बघेल और धर्म टेकरी चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य की टीम मौके पर पहुंची, महिला पुलिस टीम और क्षेत्र वासियों की मदद से महिला को उठाया गया और पास के घर महिला पुलिस टीम द्वारा ले जाया गया, और उसे नहलाया गया फिर नए वस्त्र लाकर उसे पहनाए गए,
छिंदवाड़ा पुलिस ने वृद्ध महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सा के महिला वार्ड में भर्ती करवाया गया,
बबन पटेल कॉलोनी एक 60 वर्षी बुजुर्ग महिला मंगला सोनी रहती है और विगत 4 से 5 दिनों से मंगला सोनी दिखाई नहीं थी जिसको लेकर छिंदवाड़ा पुलिस को रहवासियों ने सूचना दी सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कहीं बुजुर्ग महिला मंगला सोनी नहीं दिखी दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर बेहाल बुजुर्ग मां पड़ी हुई थी तुरंत मानवता का परिचय देते हुए छिंदवाड़ा पुलिस ने 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पंहुचा कर उसका इलाज करवाया,







Leave a Reply