Globe’s most trusted news site

मशाल जुलूस निकालने के 1 घंटे पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान हुए गिरफ्तार

मशाल जुलूस निकालने के 1 घंटे पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान हुए गिरफ्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अहवान युवा ने निकाला मशाल जुलूस

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अहवान पर एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाना था, जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली और मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मशाल जुलूस के मुख्य आयोजनकर्ताओं को कुछ घंटे पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में अनूपपुर जिले में भी महिला सुरक्षा को लेकर मशाल जुलूस युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में निकाला जाना था परन्तु मशाल जुलूस कार्यक्रम के 2 घंटे पूर्व जिला प्रशासन अनूपपुर के आदेश पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके घर के गिरफ्तार कर लिया गया।

जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के गिरफ्तार होने के बाद उनके संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से अनूपपुर से मशाल जुलूस निकालने में सफल रहें। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अहवान पर एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं और बच्चियों के साथ हत्या, घटनाएं, व बलात्कार के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से शान 6 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला जाना था जिसकी सूचना प्रशासन को मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और मशाल जुलूस कार्यक्रम के 2 घंटे पूर्व मुख्य आयोजनकर्ता गुड्डू चौहान को उनके घर से थाना कोतमा द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उनके गिरफ्तार होने के बाद भी उनके साथियों व उनके संगठन के पदाधिकारियों ने हार नहीं मानी, उनका मनोबल बना रहा और शाम 5 बजे युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर से मशाल जुलूस निकालने में सफल रहें। हालाकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण पुलिस बल द्वारा उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!