चरित्र संदेह में पत्नी और दो बच्चों पर किया राड और कुल्हाड़ी से हमला, बेटे की मौत
रीवा। जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के छिपिया गांव में एक युवक ने चरित्र संदेह में पत्नी सहित दो बच्चों पर लोहे की राड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में चार वर्षीय पुत्र रवींद्र की मौत हो गई।
आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
पत्नी सीमा और बेटी रागिनी को गंभीर हालत में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर रात हुई वारदात के बाद आरोपित रामबलि चर्मकार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पत्नी पर शक करता था आरोपी
एसपी रीवा विवेक सिंह ने बताया कि घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है। आरोपित को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। थाना प्रभारी ऋषभ बघेल के मुताबिक आरोपित रामबली अपनी पत्नी सीमा के चरित्र पर संदेह करता था। इस कारण आए दिन विवाद होता था। इससे परेशान होकर महिला मायके में रहने के लिए चली गई थी।
बच्चों को भी हमला कर घायल कर दिया। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
बच्चे छोड़ देने की लगाते रहे गुहार
कुछ दिन पहले ही वापस आई थी मायके से देर रात हुए विवाद के बाद आरोपित ने लोहे की राड और कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया।

Tags
Ad with us

Contact us : admin@000miles.com
Admin
Kailash Pandey
Anuppur (M.P.)

Leave a Reply