जबलपुर में सीएम मोहन यादव ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर के साउथ सिविल लाइन स्थित भसीन रेसीडेंसी पहुंचकर सैयद रियाज हुसैन से मुलाकात की। उन्होंने सैयद रियाज हुसैन की धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा सैयद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्रीमती रेशमा सैयद का गुरुवार शाम बरगी में हुए क्रूज हादसे में दुखद निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की। ​मुख्यमंत्री के साथ इस शोक यात्रा में उप मुख्यमंत्री तथा जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और विधायक अशोक रोहाणी भी मौजूद रहे। इसके अलावा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने भी शोकाकुल परिवार से भेंट की। सभी नेताओं ने इस घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान किया। घटना गुरुवार शाम की है जब बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे में श्रीमती रेशमा सैयद की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री का यह दौरा पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के उद्देश्य से हुआ और सभी नेताओं ने परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!