
जबलपुर। मुम्बई से यूपी के प्रतापगढ़ जा रहे हरिकेश चौरसिया व उनके परिवार को बरगी के एक रेस्टारेंट में रुककर चाय पीना भारी पड़ गया। परिजन जब चाय पी रहे थे इस दौरान अज्ञात बदमाश ने में रखे महिला क ा बैग चोरी कर लिया। जिसमें सोने के जेवर व नगदी रुपए रखे थे। हरिकेश चौरसिया ने बरगी थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार हरिकेश चौरसिया उम्र 36 वर्ष निवासी सुभाषनगर बरली मुम्बई महाराष्ट्र टेक्सी ड्रायवर है। वे अपनी कार क्रमांक एमएच 01 ईएम 7219 से अपने परिवार को लेकर मुम्बई से प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश जाने के लिए निकले। बीती शाम 6.30 बजे के लगभग जब बरगी पहुंंचे तो परिजनों के कहने पर सिद्धिविनायक होटल के सामने कार रोककर चाय पीने के लिए चल गए। जब परिवार के साथ चाय पी रहे थे। इस दौरान कार में रख पत्नी का बैग अज्ञात तत्व ने चोरी कर लिया। जिसमें सोने व चांदी के जेवर व नगदी पांच हजार रुपए रखे थे। चाय पीकर जब चौरसिया परिवार के सदस्य कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार का गेट खुला है, जिसमें रखा बैग गायब है। बैग गायब होने से चौरसिया परिवार के सदस्य घबरा गए, उन्होने होटल संचालक को जानकारी देते हुए आसपास तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज भी देखे लेकिन कुछ समझ न आया। इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस को पूछताछ में महिला ने बताया कि कार में सोने व चांदी के जेवर, नगदी रुपए सहित अन्य सामान रखा था। पुलिस ने हरिकेश चौरसिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।


Leave a Reply