
अनूपपुर. एमपी के अनूपपुर जिले में ट्रेक्टर का इंजन पलटने से उस पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी इंजन के नीचे ही दब गए और किसी को बाहर आने का कोई मौक़ा नहीं मिला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत से इंजन को हटाया और फिर सभी शवों को निकाला।
उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी है। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सभी शवों को पीएम के रवाना किया जा रहा है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी भी जाँच की जा रही है। बताया जाता है कि ट्रेक्टर सवार लोग डिंडोरी से मिट्टी लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.
ट्रेक्टर सवारों को बचने का नहीं मिला मौका
चालक का नियंत्रण हटने की वजह से ट्रैक्टर सड़क छोड़कर पलट गया था. अचानक हुए इस हादसे में चारों को बचने का मौका नहीं मिल सका था और चारों इंजन के नीचे आकर दब गए, जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के ग्रामीण जानकारी लगने पर घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मृतकों के नाम प्रकाश सिंह, अंकुश सिंह नानू सिंह और बृजेश सिंह हैं, सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब है. ट्रैक्टर अंकुश चला रहा था.


Leave a Reply