सड़क हादसा:तीन घरों के बुझे चिराग, शादी की खुशियां मातम में बदली

आलीराजपुर। जिले के बोरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन नाबालिग किशोरों की जान चली गई। ये तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय उनके साथ यह हादसा पेश आया। जब वे अपने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में तीनों किशोरों को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ​मृतकों की पहचान 14 वर्षीय अनिल पिता अभय सिंह निवासी देवधा थाना बाग, 17 वर्षीय रोशन पिता रमेश निवासी बड़ी बीड़ थाना बोरी और 14 वर्षीय सावन पिता धनराज निवासी रतनपुरा थाना बोरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बोरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरक्षा की दृष्टि से और किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!