Globe’s most trusted news site

, ,

युगपुरुष नरेंद्र मोदी जी  भारत का गौरव, विश्व का पथप्रदर्शक

युगपुरुष नरेंद्र मोदी जी  भारत का गौरव, विश्व का पथप्रदर्शक



भारत के करोड़ों-करोड़ जनता के हृदय के हार, युगपुरुष, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वमान्य नेतृत्व के प्रतीक, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे दीर्घायु हों और राष्ट्र पुनर्निर्माण के महायज्ञ में सदैव जुटे रहें।

मोदी जी का जीवन केवल राजनीति की गाथा नहीं है, यह संकल्प, साहस, त्याग और सेवा की अद्वितीय यात्रा है। राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि है। वे केवल भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि विश्व मंच पर भारत की धड़कन और आत्मा के प्रतिनिधि हैं।

लाल चौक की यात्रा साहस का प्रतीक

1992-93 का दौर, जब कश्मीर आतंकवाद से कराह रहा था। उस समय भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया—कन्याकुमारी से श्रीनगर तक “एकता यात्रा” निकाली जाएगी और लाल चौक पर तिरंगा लहराकर आतंकवाद को चुनौती दी जाएगी।
उस ऐतिहासिक यात्रा की धड़कन थे नरेंद्र मोदी जी। संयोजन, रणनीति, प्रेरणा—हर स्तर पर उन्होंने असंभव को संभव बना दिया।

उनकी आंखों में संकल्प का ज्वार था, आवाज़ में अडिग विश्वास और हृदय में भारत मां के लिए अथाह प्रेम। यात्रा के हर पड़ाव पर वे केवल नेता नहीं, बल्कि कर्मयोद्धा के रूप में दिखे। देशभर से निकली उप-यात्राओं को जोड़ना, नौजवानों को एकत्र करना, जनमानस में ऊर्जा भरना—यह सब उनकी सूझबूझ और दूरदर्शिता का परिचायक था।

संवेदनशील हृदय का योद्धा

बहुतों ने उन्हें कठोर अनुशासनप्रिय माना। परंतु जब लाल चौक की यात्रा को रोक दिया गया और सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगे का वह क्षण नहीं देख पाए, तब मोदी जी का संवेदनशील पक्ष सबके सामने आया।
उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उनके शब्दों में कार्यकर्ताओं का दर्द था। कठोर अनुशासन के भीतर छिपा उनका द्रवित मन तब सबने देखा। यही मानवीय संवेदना उन्हें केवल नेता नहीं, बल्कि जननायक बनाती है।

भारत से विश्व तक

नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व केवल भारत तक सीमित नहीं है। आज वे विश्व राजनीति के ध्रुवतारा हैं। उनके व्यक्तित्व ने भारत को वैश्विक शक्ति-पटल पर नए आयाम दिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की आवाज़ बुलंद हुई।

जी-20 की अध्यक्षता ने भारत को वैश्विक संवाद का केंद्र बनाया।

विकास और आत्मनिर्भर भारत की गूंज आज पूरी दुनिया सुन रही है।

नवभारत का निर्माता
आज भारत आत्मविश्वास से भरा है। डिजिटल क्रांति से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक, ग्रामोदय से लेकर विश्वगुरु तक—हर क्षेत्र में मोदी जी का नेतृत्व भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

उनकी सोच साफ है—”राष्ट्र प्रथम, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास।”

“युगपुरुष नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वे स्वस्थ, दीर्घायु हों और भारत माता का गौरव बढ़ाते रहें।”

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!