Globe’s most trusted news site

,

50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ़ के विरोध में भगवा पार्टी ने निकाली ट्रंप की शव यात्रा

50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ़ के विरोध में भगवा पार्टी ने निकाली ट्रंप की शव यात्रा




अनूपपुर। भगवा पार्टी जिला अनूपपुर के प्रवक्ता धर्मेंद्र कांत तिवारी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ़ लगाए जाने और मित्रता के नाम पर किए गए विश्वासघात के विरोध में सोमवार को भारतीय गण वार्ता (भगवा पार्टी) ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उनकी शव यात्रा निकाली।यह शव यात्रा आंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर ज्योति टॉकीज मार्ग होते हुए पुनः आंबेडकर चौराहे पर पहुँची, जहाँ ट्रंप के पुतले का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ट्रंप मुर्दाबाद,

“स्वदेशी अपनाओ भारत को समृद्ध बनाओ, और भारत की अर्थव्यवस्था से विश्वासघात नहीं चलेगा जैसे नारे लगाते नज़र आए।कार्यक्रम का नेतृत्व भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। विदेशी कंपनियों और अमेरिकी दबाव से हमें मुक्ति पाना है। अगर अमेरिका टैरिफ़ कम नहीं करता तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।उन्होंने आगे घोषणा की कि आगामी 13 सितम्बर को, यानी ठीक तेरहवें दिन दोपहर 12 बजे, भोपाल में तेरहवीं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अमेरिकी उत्पादों के प्रतीकात्मक दहन के साथ बड़े पैमाने पर “स्वदेशी संकल्प” लिया जाएगा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। ट्रैफिक पुलिस ने रैली मार्ग पर विशेष व्यवस्था की, जिससे शहर में जाम की स्थिति न बने। इस शव यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आर एस खालसा, मुरारी लाल,प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव, उदयभान सिंह, अभिषेक पाण्डेय, राजा सिंह,इंद्रल कुमार, कृपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, भोपाल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, सचिव के के शर्मा, विनायक खरे, रीना खेराज, वर्षा सोधिया, चंदा लोधी,जगदीश केवट, महेश शर्मा,सचिन साहू, मनोज कुमार आदि सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!