Globe’s most trusted news site

, ,

रिटायरमेंट से पहले घूस का खेल वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आम आदमी बेहाल

रिटायरमेंट से पहले घूस का खेल वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आम आदमी बेहाल


रीवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी ने यह रकम कृषि दवाइयों की दुकान के नवीनीकरण की फाइल पास करने के एवज में मांगी थी।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर-रीवा संभाग के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खास बात यह रही कि आरोपी अधिकारी का महज दो दिन बाद रिटायरमेंट होने वाला था, लेकिन सेवानिवृत्ति के पहले ही घूसखोरी का खेल उजागर हो गया।

ग्रामीण और किसान वर्ग में इस घटनाक्रम को लेकर भारी आक्रोश है। पीड़ित किसानों का कहना है कि अधिकारी अपनी कुर्सी का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को परेशान कर रहे थे। रिश्वतखोरी से त्रस्त दुकानदारों और किसानों ने शासन-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लोकायुक्त टीम ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से अन्य भ्रष्ट अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!