



अनूपपुर | 21 जून 2025
अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 5 वर्षों से अधिक समय से एक ही थाना/चौकी में पदस्थ 112 पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल का प्रमुख उद्देश्य प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना है।
एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनात रहना अक्सर प्रशासनिक निष्पक्षता, कार्यकुशलता और जवाबदेही पर असर डालता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने 5 वर्ष से अधिक समय से एक ही थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों की सूची तैयार कर, उनका स्थानांतरण करने का साहसिक कदम उठाया है।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है, जिसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी आरक्षक या प्रधान आरक्षक 5 वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर पदस्थ नहीं रहेगा। कोतमा थाना विशेष
इस प्रशासनिक सर्जरी में कोतमा थाना विशेष रूप से केंद्र में रहा है, जहां से एक दर्जन से अधिक पुलिस स्टाफ को हटाकर अन्य थानों में पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण का उद्देश्य
थानों में निष्पक्ष कार्यप्रणाली की स्थापना
पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास बहाली
पुराने संबंधों और स्थानीय प्रभाव को समाप्त कर स्वतंत्र कार्रवाई की सुविधा
प्रशासनिक सशक्तिकरण एवं अनुशासन की पुनर्स्थापना



Leave a Reply