Globe’s most trusted news site

,

इंदौर में फिर हुआ कोरोना अटैक… एक महिला की मौत, युवक का इलाज जारी

इंदौर में फिर हुआ कोरोना अटैक… एक महिला की मौत, युवक का इलाज जारी



इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना महामारी (Covid-19) के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक पुरुष और एक महिला है। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं संक्रमित युवक का अरबिंदो अस्पताल में इलाज जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, दोनों मरीज इंदौर के ही हैं। महिला की उम्र 74 साल है, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। वहीं युवक लंबे समय से सर्दी-खांसी से पीड़ित था। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई गई है। कोरोना वायरस रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

अस्पताल ने की पुष्टि
अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है जिसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत अब ठीक है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!