अनूपपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान के तहत भालूमाड़ा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 36.4 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जप्त की है, जिसकी कुल कीमत ₹32,380 आंकी गई है। इस दौरान दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,30,000 है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में की गई।
ग्राम बरबसपुर में छापा, 22 लीटर शराब जब्त
30 मार्च 2025 को गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम बरबसपुर मैन रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल (Honda SP 160, नंबर CG31B8278) पर सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 12 बोतल हंटर बीयर (प्रत्येक 650ml), 50 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180ml) और 16 हाफ ऑफिसर चॉइस शराब (प्रत्येक 380ml) बरामद हुई। कुल 22 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत ₹11,740 थी, को मौके पर जप्त कर लिया गया।
1. देव केवट (पिता- गोविंद प्रसाद केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी मलगा, थाना रामनगर)
2. शिवशंकर केवट (पिता- लक्ष्मण प्रसाद केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी मलगा, थाना रामनगर)
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब संतोष रजक (निवासी मलगा, थाना रामनगर) के कहने पर जैतहरी से मलगा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट और 49B एनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
भालूमाड़ा में रेड, 14.4 लीटर शराब और मोटरसाइकिल जब्त
इसी दिन भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ठिहाई टोला में घेराबंदी कर एक और आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 48 क्वार्टर मैकडॉवेल्स नंबर 1 (प्रत्येक 180ml) और 12 क्वार्टर रॉयल स्टैग (प्रत्येक 180ml) बरामद हुई। कुल 14.4 लीटर शराब, जिसकी कीमत ₹20,640 थी, जब्त की गई।
3. गेंदलाल केवट (पिता- स्व. गोरेलाल केवट, उम्र 39 वर्ष, निवासी भेड़वाटोला, थाना भालूमाड़ा)
इसके अलावा लाल-काले रंग की Hero Passion Pro मोटरसाइकिल (बिना नंबर) भी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30,000 है। इस मामले में अपराध क्रमांक 145/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय खलको, उपनिरीक्षक जे.पी. लकड़ा, विनोद द्विवेदी, रघुराज सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप पांडेय, राजकुमार परस्ते, सुखेंद्र सिंह, आरक्षक देवेंद्र तिवारी, प्रवीण भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शराब तस्करों की ‘फेस्टिवल सेल’ फेल! भालूमाड़ा पुलिस की छापेमारी में हजारों की अवैध शराब और बाइक जब्त!

Tags
Ad with us

Contact us : admin@000miles.com
Admin
Kailash Pandey
Anuppur (M.P.)

Leave a Reply