
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शहरी युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर
भारत सरकार ने शहरी गरीब एवं शिक्षित युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। यह योजना विशेष रूप से पीएम स्वनिधि और एनयूएलएम (NULM) योजनाओं के पात्र लाभार्थियों एवं अन्य योग्य शहरी युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 आवेदन लिंक: https://pmintership-mca-gov.in/login
योजना के लाभ आर्थिक सहायता
इंटर्नशिप जॉइन करने पर ₹6,000/- की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
इंटर्नशिप के दौरान ₹5,000/- प्रति माह दिए जाएंगे, जो अधिकतम 12 महीने तक मिलेंगे।प्रमाण-पत्र
इंटर्नशिप पूर्ण करने के बाद कंपनी द्वारा अधिकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में नौकरी पाने में सहायक होगा। बीमा सुरक्षा
उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
बीमा प्रीमियम की पूरी राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
पात्रता मानदंड राष्ट्रीयता एवं आयु
केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शिक्षा एवं रोजगार स्थिति
वे युवा जो पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में संलग्न नहीं हैं, आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थी भी पात्र होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं), आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं।
अयोग्यता के मानदंड उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार
IIT, IIM, IIIT, CA, CS, MBBS, BDS, MBA या किसी भी मास्टर डिग्री या उच्चतर डिग्री धारक आवेदन नहीं कर सकते।
अन्य सरकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उम्मीदवार:
जो उम्मीदवार पहले से किसी अन्य सरकारी कौशल प्रशिक्षण, इंटर्नशिप या छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
परिवार की वार्षिक आय सीमा
यदि आर्थिक वर्ष 2023-24 में उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक है, तो वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
कैसे करें आवेदन?इच्छुक उम्मीदवार https://pmintership-mca-gov.in/login पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन होगी, जिससे युवा आसानी से योजना का लाभ उठा सकें।
सरकार की इस पहल से हजारों शहरी युवाओं को न केवल वित्तीय सहायता मिलेगी बल्कि उनके करियर को नई दिशा भी मिलेगी।



Leave a Reply