Globe’s most trusted news site

बहादुर आरक्षक को डीजीपी का सम्मान, 10 हजार का इनाम

बहादुर आरक्षक को डीजीपी का सम्मान, 10 हजार का इनाम



मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने की पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी आरक्षक गोविंद सिंह चौहान को उनकी बहादुरी के लिए 10,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
यह सम्मान उन्हें एक 14 वर्षीय लड़की की जान बचाने के लिए दिया गया है, जो चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई थी। आरक्षक गोविंद सिंह ने तुरंत साहसिक कदम उठाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे उनकी बहादुरी की व्यापक सराहना हुई।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि पुलिस विभाग में हर छोटे से छोटे कर्मचारी के अच्छे कार्य को मान्यता दी जाएगी और उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा ।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!