Globe’s most trusted news site

,

IPL 2025 से पहले DGGI की बड़ी कार्रवाई: 357 गेमिंग साइट ब्लॉक, अनूपपुर-कोतमा में फर्जी खातों का खुलासा!

IPL 2025 से पहले DGGI की बड़ी कार्रवाई: 357 गेमिंग साइट ब्लॉक, अनूपपुर-कोतमा में फर्जी खातों का खुलासा!




IPL 2025 से पहले बड़ा एक्शन DGGI ने 357 ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट बंद की, अनूपपुर-कोतमा में फर्जी बैंक खातों के जाल की जांच जरूरी

IPL 2025 की शुरुआत से पहले भारत सरकार ने ऑनलाइन मनी गेमिंग कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (DGGI) ने 357 अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा, 2400 बैंक और UPI अकाउंट सील किए गए हैं, जिनमें से 126 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी गई है।
सरकार की इस कार्रवाई ने विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के गोरखधंधे को बड़ा झटका दिया है। जांच में सामने आया है कि करीब 700 विदेशी ई-गेमिंग कंपनियां फर्जी बैंक खातों और जाली दस्तावेजों के माध्यम से लाखों-करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन कर रही थीं।
अनूपपुर-कोतमा में भी फर्जी खातों का खेल!
इस कार्रवाई के बाद अनूपपुर-कोतमा क्षेत्र में भी अवैध बैंकिंग गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, यहां सैकड़ों फर्जी बैंक खाते मौजूद हैं, जो अवैध ऑनलाइन गेमिंग और अन्य संदिग्ध लेन-देन में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
कैसे चल रहा है खेल?
कई बैंक खाते फर्जी दस्तावेजों पर खोले गए हैं और इनका उपयोग संदिग्ध लेन-देन में किया जा रहा है।
कोतमा और अनूपपुर के कुछ इलाकों में छोटे व्यापारियों और अनजान व्यक्तियों के नाम पर खाते खोले गए हैं, जिनका असली उपयोग साइबर अपराधी कर रहे हैं।
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ब्लैक मनी को सफेद किया जा रहा है और छोटे निवेशकों को धोखे से इन योजनाओं में फंसाया जा रहा है।सरकार की चेतावनी
DGGI ने जनता को विदेशी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही, बॉलीवुड सितारों, क्रिकेट खिलाड़ियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को आगाह किया गया है कि वे इन अवैध प्लेटफॉर्म्स का प्रचार न करें, वरना उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
आगे क्या?
सरकार ने संकेत दिए हैं कि फर्जी बैंक खातों और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों पर और सख्त कार्रवाई होगी। अनूपपुर-कोतमा जैसे क्षेत्रों में भी प्रशासन को अवैध बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन की गहन जांच करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
यदि आप किसी संदिग्ध ऑनलाइन गेमिंग गतिविधि या फर्जी बैंक खाते की जानकारी रखते हैं, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!