
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी व एसडीओपी श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने अवैध रेता चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षक राजेश बड़ोले और सत्यवीर तोमर शामिल रहे।
ग्राम परसवार में स्थित टाटा कंपनी की डग्गी (टिप्पर) क्रमांक MP18GA4537 को रेता चोरी कर ले जाते हुए पकड़ा गया। वाहन का चेचिस नंबर MAT454203H7P18487 और इंजन नंबर 497TC41PSY838786 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से रेता चोर चालक अंकित पासी (पिता मनोहर पासी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम परसवार) को गिरफ्तार किया और डग्गी मय लोड रेता को जब्त कर लिया।
इस मामले में वाहन मालिक राकेश विश्वकर्मा (निवासी वार्ड नं. 09, अनूपपुर) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 128/25 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Leave a Reply