Globe’s most trusted news site

,

रीवा में आदिवासी हिंसा: शाहपुर थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल, एसडीओपी बंधक!

रीवा में आदिवासी हिंसा: शाहपुर थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल, एसडीओपी बंधक!

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में आदिवासी समुदाय और स्थानीय प्रशासन के बीच तनाव के बाद हिंसक झड़प हुई, जिसमें थाना प्रभारी संदीप भारती सहित कई अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भारती को रीवा के अस्पताल में रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, अशोक कोल की मृत्यु के बाद रज्जन दुबे के परिवार और आदिवासी समुदाय के बीच तनाव बढ़ गया था। आदिवासी समुदाय का आरोप है कि कोल की हत्या की गई थी, जबकि पुलिस इसे हादसा बता रही थी। इस विवाद के बीच, मऊगंज में कानून व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसमें एसडीओपी अंकित सुल्या को भी बंधक बनाए जाने की खबर है। घायलों में तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव, बृहस्पति पटेल शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!