
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में संगठनात्मक विस्तार, संतोष, चंदन और धर्मेन्द्रकांत बने जिला सचिव
अनूपपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संतोष चौरासिया, चंदन केवट और धर्मेन्द्रकांत तिवारी को अनूपपुर जिले का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिससे संगठन की मजबूती और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
नवनियुक्त जिला सचिवों को संगठन के शीर्ष नेतृत्व से निर्देश मिला है कि वे सदस्यता अभियान को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं और पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
बधाइयों का सिलसिला जारी
संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने नवगठित जिला सचिव मंडल को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, संदीप द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर शर्मा एवं पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सोमू दुबे ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
समर्थन देने वालों की लंबी सूची
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रेमचंद अग्रवाल, उमाशंकर पांडेय, विनोद विन्धेश्वरी पांडेय, संतोष झा, शिवम साहू, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, अजीत तिवारी, महेश प्रसाद मिश्रा (कोतमा), दुर्गा प्रसाद यादव, गौरव दहिया, आशुतोष सिंह, बृजेश जयसवाल, रमेश जयसवाल, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, राजेश सिंह, राजकुमार शुक्ला, नीरज द्विवेदी, अमित तिवारी, दिवाकर विश्वकर्मा, सीताराम पटेल, डी.एस.राव, अजय नामदेव, मदनमोहन मिश्रा, सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी, पुनीत सेन, नियामुद्दीन अली, धनंजय तिवारी, कमलेश मिश्रा, श्रीराम केवट, रामचरण मिश्रा, अमीन वारसी, अरविंद मिश्रा, पुष्पेंद्र उमर्लिया, संस्कार गौतम, साबिर अली, अनिल कुमार सोनी, प्रीतम तिवारी, राजकुमार यादव, दिनेश केवट, प्रकाश तिवारी (मोंटी), अरूण त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, चेतराम शर्मा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, इंद्रपाल यादव, अमित कुमार बैंस, श्याम तिवारी, दीपेश जैन, प्रहलाद गुप्ता, गिरीश राठौर, पवन गौतम, मनोज जैन, बृजेश द्विवेदी, अनिल राठौर, विजय राठौर, सूरज राठौर, होलकर मांडवी, निगम दास चौधरी सहित कई गणमान्य शामिल हैं।
संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद
संगठन में इन नई नियुक्तियों के साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा और मीडिया जगत में प्रभावी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस निर्णय से परिषद को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे पत्रकारिता जगत को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।



Leave a Reply