Globe’s most trusted news site

,

अनूपपुर कृषि विभाग घोटाला उप संचालक एन.डी. गुप्ता सहित 6 अधिकारियों पर EOW रीवा ने दर्ज की FIR

अनूपपुर कृषि विभाग घोटाला उप संचालक एन.डी. गुप्ता सहित 6 अधिकारियों पर EOW रीवा ने दर्ज की FIR

अनूपपुर कृषि विभाग में 2.29 करोड़ रुपये का घोटाला छह अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज

रीवा स्थित आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने अनूपपुर जिले के कृषि विभाग में 2 करोड़ 29 लाख 9 हजार 972 रुपये के घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज की है। जांच में पाया गया कि अधिकारियों ने आत्मा परियोजना के तहत किसानों को वितरित किए जाने वाले उपकरणों की राशि का गबन किया, जबकि उपकरण किसानों तक पहुंचे ही नहीं।
आरोपी अधिकारियों के नाम
एन.डी. गुप्ता: उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा परियोजना अधिकारी
निशा सिंह: उप परियोजना संचालक
वर्षा त्रिपाठी: सहायक संचालक
एस.के. शर्मा: जिला प्रबंधक, मध्य प्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम
तत्कालीन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी: अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़
सील बायोटिक लिमिटेड, दिल्ली के प्रोप्राइटर
इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 409, 420, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ईओडब्ल्यू रीवा के एसपी अरविंद कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई थी, जिसने आरोपों को सही पाया। इसके बाद उक्त अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!