
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल): आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यवसाय में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई): परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कार्यशैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना उचित होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन (21 मई – 20 जून): किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई): व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त): अपनी योग्यता के अनुसार काम करने से लाभ प्राप्त होगा। कला, साहित्य और संगीत में रुचि लेंगे। लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर): स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर): व्यापार में लाभ मिल सकता है। आज आप अपने आप में व्यस्त रहेंगे। पद और अधिकार की आकांक्षा बढ़ेगी।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर): नई स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी): कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। घर का माहौल शांत रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बिताएंगे।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी): व्यवसाय के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति होगी। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च): व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय देंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आपके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
आपका दिन शुभ हो



Leave a Reply