Globe’s most trusted news site

,

शहडोल संभागीय श्रम जीवी पत्रकार संघ का नवसृजन नेतृत्व और संवाद का नया अध्याय

शहडोल संभागीय श्रम जीवी पत्रकार संघ का नवसृजन नेतृत्व और संवाद का नया अध्याय

अजीत मिश्रा संभागीय अध्यक्ष, मुकेश मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष पत्रकारिता के नवसृजन की पहल
अनूपपुर/शहडोल/उमरिया
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रबुद्ध निर्देशन में शहडोल संभागीय इकाई का पुनर्गठन करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सशक्त बदलाव का सूत्रपात किया गया है। इस नए स्वरूप को समाज और पत्रकारों के हित में संवाद और उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकारों और युवा प्रतिभाओं के संतुलित नेतृत्व से सजी यह कार्यकारिणी न केवल पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा करेगी, बल्कि समाज में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के आदर्शों को भी नया आयाम देगी। अनूपपुर से  पत्रकार अजीत मिश्रा को संभागीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इनके साथ, शहडोल के पत्रकार कृष्णकांत तिवारी महासचिव के रूप में संगठन को नई दिशा देंगे।
नवीन कार्यकारिणी सशक्त नेतृत्व और सामूहिक प्रतिबद्धता
संघ के प्रदेश कार्यकारी सचिव सत्यनारायण वैष्णव ने संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए इसे पत्रकारिता के समर्पण और नवप्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह नई टीम पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण और समाज में जागरूकता लाने के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेगी।
मुख्य पदाधिकारी
संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा (संवाददाता, प्रसार भारती, अनूपपुर)
कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मिश्रा (ब्यूरो चीफ, दैनिक भास्कर, अनूपपुर) और कौशल बाबा पाठक (संवाददाता, अनादि टीवी, उमरिया)
महासचिव कृष्णकांत तिवारी (संवाददाता, इंडिया न्यूज, शहडोल) अन्य प्रमुख पद
उपाध्यक्ष भरत मिश्रा (कोतमा), रामसजीवन उपाध्याय (पाली), और बृजमोहन प्रसाद पांडेय (खन्नौधी)
संभागीय सचिव सूर्य प्रकाश सिंह परिहार, रामस्वयंबर, दीपेंद्र सिंह
कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र रजक
संयुक्त सचिव वंशस्वरूप शर्मा, चंदन वर्मा, विकास पांडेय
वरिष्ठता और नवाचार का समन्वय
इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकारों की गहरी समझ और युवाओं के उत्साह का संतुलन बखूबी झलकता है।  वरिष्ठ पत्रकार प्रेमचंद अग्रवाल, विजय उर्मलिया, अब्दुल इरसाद, रामाभिलाष त्रिपाठी, संजीव निगम, सीतेन्द्र पयासी, और आदित्य प्रताप सिंह जैसे नाम इसे और सशक्त बनाते हैं।
सम्मानित और विशेष आमंत्रित सदस्य
संघ ने वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों को भी विशेष भूमिकाएं देकर संगठन को गहराई प्रदान की है।
सम्माननीय अतिथि  पत्रकार मोहम्मद अली, दिनेश अग्रवाल, मनोज द्विवेदी
विशेष आमंत्रित सदस्य राहुल सिंह राणा (निवर्तमान अध्यक्ष), अजय शुक्ला ।
शहडोल संभागीय इकाई का यह पुनर्गठन पत्रकारिता के लिए नई सोच और दृष्टिकोण लेकर आया है। पत्रकारिता जगत में इसे निष्पक्षता और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा, “यह

केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि पत्रकारिता को नई ऊर्जा और उद्देश्य देने की पहल है।” उन्होंने इस कार्यकारिणी से पत्रकारिता के दायरे को विस्तारित करने और निष्पक्ष संवाद को बढ़ावा देने की अपेक्षा जताई।
श्रमजीवी पत्रकारों को सशक्त बनाने की पहल
शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिलों के श्रमजीवी  वरिष्ठ पत्रकारों, ने  संगठनात्मक स्वरूप की सराहना की है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!