

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक हाई प्रोफाइल महिला नेता से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में भाजपा नेता अजीत पाल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है। डैनिहा निवासी अजीतपाल को रीवा से गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद जहां से नेता जी को जेल भेज दिया गया।
टिकट का लालच दिया गया
एफआईआर के मुताबिक, महिला के पिता जो भाजपा नेता भी हैं, उन्हें पार्टी का टिकट दिलाने के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। आरोपी नेता अजीत पाल सिंह चौहान ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल कर उसका इस्तेमाल किया। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके ससुर को अश्लील वीडियो दिखाकर पैसे मांगे। इस पूरी घटना ने न सिर्फ पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी हलचल मचा दी है।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे
जांच में पता चला है कि अजीतपाल सिंह तीन साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने बताया कि अजीतपाल पार्टी का प्राथमिक सदस्य था और अभी तक सक्रिय सदस्यता नहीं ली थी। गिरफ्तारी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुमति से उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने अजीतपाल के खिलाफ धारा 64(1), 308(5), 296, 251(3) और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप शामिल हैं। एएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने जिन धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई है, उसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।
राजनीतिक प्रभाव और विवादित संबंध
जांच के दौरान पता चला कि अजीतपाल का राजनीतिक प्रभाव काफी था। कांग्रेस में रहते हुए वह प्रमुख नेताओं में शामिल था। कुंडा के राजा भैया और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से उसके करीबी संबंध थे। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर इन नेताओं के साथ तस्वीरें हैं।
Leave a Reply