
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2025 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिसमें
प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां
स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ, जिसमें 2,267 पदों पर भर्ती होगी।
महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा (विशेष परीक्षा) फरवरी 2025 में आयोजित होगी, जिसमें 426 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सहायक वर्ग-3 और समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा: मार्च 2025 में आयोजित होगी, जिसमें 500 पदों पर भर्ती होगी।
माध्यमिक शिक्षक (खेल, गायन, वादन, नृत्य) और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा: मार्च 2025 में आयोजित होगी, जिसमें 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा: अप्रैल 2025 में आयोजित होगी।
समूह-1 उप समूह (01) और उप समूह (03) परीक्षाएं अप्रैल 2025 में आयोजित होंगी, जिनमें क्रमशः 247 और 248 पदों पर भर्ती होगी।
समूह-2 उप समूह (01), (03), और (04) परीक्षाएं: मई 2025 में आयोजित होंगी, जिनमें क्रमश 248 और 631 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा: अगस्त 2025 में आयोजित होगी, जिसमें 91 पदों पर भर्ती होगी।
वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा: सितंबर 2025 में आयोजित होगी, जिसमें 233 पदों पर भर्ती की जाएगी।
समूह-3 (उपयंत्री) परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित होगी, जिसमें 150 पदों पर भर्ती होगी।
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की चयन परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होगी।
उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित होगी।
प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां
पीएटी प्रवेश परीक्षा मई 2025 में आयोजित होगी।
एनीमल हस्बेंडरी एंड डेयरी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा मई 2025 में आयोजित होगी।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश परीक्षा (ANMTST): जून 2025 में आयोजित होगी।
प्री-नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट (PNST) और जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट (GNMTST) जून 2025 में आयोजित होंगी।
पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग और एम.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जून 2025 में आयोजित होंगी।
इन परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न विभागों में 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जो राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
अधिक जानकारी और आवेदन विवरण के लिए उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक कर सकते हैं।




Leave a Reply