Globe’s most trusted news site

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत  बाइक से मंहगी शराब की कर रहा था तश्करी

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत  बाइक से मंहगी शराब की कर रहा था तश्करी

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
बाइक से मंहगी शराब की कर रहा था तश्करी
घटना के बाद अस्पताल पहुंचा बार मालिक क्या पैकारी की थी शराब ?
कोतमा। घटना अनुपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 43 में स्थित रीवा हाउस के थोड़ा सा आगे सड़क टोला की 30 दिसंबर की शाम 4:45 बजे की है। जहां कोतमा मनेंद्रगढ़ मार्ग पर स्कूल बस और पल्सर बाइक की भिड़ंत में बाइक में सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक ने शव को अस्पताल भिजवाकर बस को स्कूल में खड़ी कर दिया। कोतमा पुलिस उक्त घटना की विवेचना कर रही है,मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दो पहिया वाहन को जप्त कर मर्ग क्रमांक 88/24 धारा 194 पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। जॉच अधिकारी उप निरीक्षक डी.एस. बागरी ने बताया कि एफआईआर कायम कर बस मालिक एवं बस चालक को शीघ्र ही पकड़ कर बस को जप्त किया जाएगा मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के सम्बंध में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
दोपहर 4:45 बजे के लगभग मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बड़ी लेदरी वार्ड क्रमांक 8 निवासी अमित श्रीवास उम्र 32 वर्ष पिता केसर लाल श्रीवास अपने दो पहिया वाहन से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था कि बस के ठोकर से अमित श्रीवास की घटना स्थल पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक अपने पिट्ठू बैग में 12 बॉटल मंहगी अंग्रेजी शराब लेकर मनेन्द्रगढ़ पुल पार स्थित ग्रीन पार्क बार लेकर जा रहा था। जहां तेज गति से बाइक चलाने के कारण सामने से आ रही बस क्रमांक mp 65 p 0113 जो भालूमाड़ा वार्ड नम्बर 14 बी टाइप निवासी वाहन चालक आरिफ खान चला रहा था से बाइक और स्कूल बस की भिड़ंत में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।
तो क्या मनेन्द्रगढ़ के ग्रीन पार्क बार मे काम करता था युवक ?
सूत्रों की माने तो मृतक युवक अमित श्रीवास मनेन्द्रगढ़ के ग्रीन पार्क बार मे काम करता था। जहां मनेन्द्रगढ़ से आये एक युवक ने मीडिया के सामने इसकी पुष्टि भी की है। मगर दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचे बार संचालक ने मीडिया के कैमरे से भागते हुए यह बात कही कि युवक मेरे बार मे काम करना छोड़ दिया था। बहरहाल यह पुलिस की जांच का विषय है कि युवक लगभग 4500/- बॉटल की 12 बोटल शराब कीमत लगभग 54000/- की शराब किसके लिए और कहाँ लेकर जा रहा था। विदित होकि जांच अधिकारी उप निरीक्षक डी एस बागरी ने मृतक के बैग में शराब की फूटी हुई बॉटल की पुष्टि तो किये हैं। मगर पुलिस के पास शेष बची शराब की जप्ती से इंकार किये हैं। बहरहाल यह एक तरफ जहां पुलिस कप्तान मोती उर रहमान के निर्देश पर सड़क दुर्घटना को रोकने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की वाहन चेकिंग,जप्ती व जुर्माने व लायसेंस रद्द करने की लगातार कार्यवाही के निर्देश जारी है। ऐसे में शराब लेकर बैग में परिवहन के दौरान सड़क दुर्घटना में युवक की मौत कहीं न कही पुलिस की कार्यवाही की कथनी और जमीनी हकीकत में ही प्रश्नचिन्ह खड़ी कर दी है।
बाइक से कर रहा था शराब की तश्करी
सड़क दुर्घटना में मृतक युवक के बैग में मिली शराब की बोतलों से यह तो तय है कि युवक मध्यप्रदेस से छतीसगढ़ के बार मे शराब की तश्करी कर रहा था। जिससे कहीं न कहीं लगातार अखबारों में छप रही अवैध पैकारी की शराब की पुष्टि भी कर दी है। नए साल के 1 दिन पहले मोटरसाइकिल से पिट्ठू बैग में 1 पेटी मंहगी शराब तश्करी कर रहे युवक की दुर्घटना में हुई मौत से 12 बोटल मंहगी शराब में 5 बोटल शराब भी फुट गयी। शेष शराब कोतमा पुलिस के पास बैग सहित जप्त है। फिलहाल कोतमा पुलिस घटना की जांच कर रही है। बहरहाल घटना के बाद अस्पताल पहुंचे बार मालिक से क्या कोतमा पुलिस घटना के सम्बंध में पूंछतांछ करेगी ? क्या मृतक युवक को न्याय व मुआवजा मिलेगा? यह देखना अभी बाकी है।
इनका कहना है।
घटना में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। 6 से 7 बॉटल शराब जप्त है। शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी। इसकी जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सुंदरेश मरावी
थाना प्रभारी कोतमा

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!