भोपाल,
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित फातिमा बी की मस्जिद के पास एक बड़ी घटना सामने आई है, जब एक मारुति वैन में एलपीजी सिलेंडर से आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मारुति वैन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके के साथ ही वैन के परखच्चे 40-50 फीट तक हवा में उड़ गए। आसपास के लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, और पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस और दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ऐशबाग थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंची और आग पर काबू पाया। वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई
पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वैन में एलपीजी सिलेंडर का लीक होने के कारण यह हादसा हुआ।
इस घटना ने इलाके में भय और चिंता का माहौल बना दिया है, और लोगों से अपील की जा रही है कि वे ऐसे मामलों में सतर्क रहें और आग से संबंधित सावधानियों का पालन करें।

Tags
Ad with us

Contact us : admin@000miles.com
Admin
Kailash Pandey
Anuppur (M.P.)

Leave a Reply