विकसित भारत विषय पर आयोजित हुआ तीन दिवसीय
सेमीनार
जबलपुर। रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रबंधन संस्थान में विकसित भारत 2047 विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ।
जिसमें एमबीए के छात्रों द्वारा विकसित भारत 2047 के अंतर्गत कई प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए। जानकारों ने बताया कि भारत को विकसित राष्ट्र
बनने के पहले मिडल इंकम ट्रैप यानी की मध्यम वर्ग की आमदनी वाले राष्ट्र से बाहर निकलना पड़ेगा। बेहतर अर्थव्यवस्था के जरिए ही यह संभव हो पाएगा। छात्रों द्वारा आंकड़ों के माध्यम से वर्तमान आर्थिक परिदृश्य
व चुनौतियां का वर्गीकरण किया गया तथा परिदृश्य का विश्लेषण किया गया, विशेषज्ञों ने कहा कि प्रबंधन के छात्रों के द्वारा इस प्रकार का
प्रेजेंटेशन छात्रों को देश की आर्थिक चुनौतियां से संपर्क करने का माध्यम
बनता है। प्रबंधन संस्थान के प्रो. आशीष शर्मा ने बताया कि सेमिनार के निष्कर्षों से स्टेडी मटेरियल बनाया जाएगा, जो एमबीए के विद्यार्थियों के
लिए उपयोगी साबित होगा ।





Leave a Reply