Globe’s most trusted news site

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के  निर्देश अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में लंबित अपराधों, महिला संबंधी मामलों, पाक्सो एक्ट के प्रकरणों, लंबित मर्ग, चालान और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
महत्वपूर्ण निर्देश
महिला संबंधी अपराधों, एससी/एसटी प्रकरणों और लंबित चालानों का शीघ्र निपटारा।
निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई और एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्ती।
सामुदायिक पुलिसिंग, बीट प्रणाली का पुनः क्रियान्वयन और जनता के बीच संवाद बढ़ाने के निर्देश।
डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन फ्रॉड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
लंबित वारंटों की तामील और अनसुलझे हत्या एवं बलात्कार के मामलों का शीघ्र निराकरण।
बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी
1. कोतवाली थाना प्रभारी उनि. प्रवीण साहू
2. चचाई थाना प्रभारी निरी. एस.पी. शुक्ला
3. जैतहरी थाना प्रभारी निरी. पी.सी. कोल
4. भालूमाड़ा थाना प्रभारी निरी. राकेश उइके
5. कोतमा थाना प्रभारीनिरी. सुंद्रेश मरावी
6. बिजुरी थाना प्रभारी निरी. विकास सिंह
7. रामनगर थाना प्रभारी उनि. श्यामलाल मरावी
8. राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी निरी. बीरेन्द्र बरकडे
9. अमरकंटक थाना प्रभारी निरी. कलीराम परते
10. करनपठार थाना प्रभारीनिरी. संजय खलखो
11. फुनगा चौकी प्रभारी उनि. सुमित कौशिक
12. देवहरा चौकी प्रभारीउनि. रंगनाथ मिश्रा
वेंकटनगर चौकी प्रभारी  उनि. अमरलाल यादव
बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
13 अति. पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी
एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा
एसडीओपी पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी
डीएसपी (अ) एन.एस. ठाकुर
यह बैठक जिले में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण  है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!