अनूपपुर पुलिस का सख्त अभियान जिला बदर अपराधी, 5 साल से फरार वारंटी और छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर, 07 दिसंबर 2024
जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए अनूपपुर पुलिस ने सख्त अभियान चला रखा है। हाल ही में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है।
जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले अपराधी आशीष उर्फ सोनू केवट (25 वर्ष, निवासी ग्राम सीतापुर) को गिरफ्तार किया। यह अपराधी 2018 से लेकर अब तक कई गंभीर मामलों में आरोपी है। 12 अप्रैल 2024 को उसे एक साल के लिए अनूपपुर और आसपास के जिलों से निष्कासित किया गया था। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम सीतापुर में शराब के नशे में उपद्रव करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने 5 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी सौरभ सिंह चौहान (23 वर्ष, निवासी ग्राम बरबसपुर) को भी गिरफ्तार किया। यह आरोपी धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग के मामले में 2019 से फरार था। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के तहत पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान उसे गिरफ्तार किया।
आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी भी पकड़ा गया
थाना कोतवाली क्षेत्र की एक आदिवासी महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी नान पटेल (40 वर्ष, निवासी ग्राम दुलहरा) ने गुरुवार रात गलत नीयत से महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर भाग गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने जिले में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश पर टीआई अरविंद जैन की टीम कोतवाली पुलिस लगातार बदमाशों की निगरानी और कार्रवाई कर रही है।
अनूपपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास बढ़ाया है।






Leave a Reply