Globe’s most trusted news site

50 पैसे का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, बालकनी से कूदने में टूटा आरोपी का पैर



50 पैसे का इमामी फरार आरोपी गिरफ्तार…दरअसल दो साल पहले हीरानगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को धमकाने वाला दूसरे फरार आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस से बचकर भागने में उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। इसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है जो कि फिलहाल जेल में है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने कंडिलपुरा निवासी ममता यादव की शिकायत पर पुलिस ने रोहन सागर निवासी जिंसी डिपो के पास और बिट्टू गौड़ निवासी कृष्णबाग कॉलोनी 60 फिट रोड पर धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना था कि जुलाई 2022 में हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड हुआ था। पुलिस ने शानू सागर और आरोपी चयन सीके को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ममता यादव के मुताबिक केस में उनका बेटा विक्की उर्फ विक्रांत गवाह है। कोर्ट में विचाराधीन इस मामले में 27 नवंबर को जेल में बंद उनके बेटे विक्की की वीसी पेशी थी। इसी मामले में गवाही नहीं देने को लेकर शानु सागर के दोस्त बिट्टू गौड़ व शानु सागर के छोटे भाई रोहन सागर ने बाइक घर आकर धमकी दी थी। पुलिस ने रोहन सागर को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया था लेकिन बिट्टू गौड़ फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था। कल पुलिस ने उसे गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में बिट्टू गौड़ मकान की बालकनी से कूदकर गया। इससे उसका एक पैर फे्रक्चर हो गया।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!